Gigi Hadid On Varun Dhawan At NMACC Launch: शनिवार की रात को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट में फिल्मी जगत की हस्तियों ने जमकर धूम मचाई. इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीता. इतना ही नहीं वरुण ने तो मशहूर अमेरिकी मॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाकर महफिल लूटी ली. लेकिन इस डांस वीडियो को लेकर वरुण धवन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. जबकि गिगी हदीद (Gigi Hadid) ने इस मामले पर अब अपना रिएक्शन दिया है.

वरुण धवन को लेकर गिगी ने कही ये बात

दरअसल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर इवेंट के दूसरे दिन वरुण धवन पर स्टेज पर जमकर धमाल मचाया. इस दौरान वरुण ने सुपरस्टार शाहरुख खान और रणवीर सिंह के साथ भी ‘पठान’ फिल्म के शानदार सॉन्ग ‘झूमे जो पठान’ गाने पर भी डांस किया. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर वरुण का वो वीडियो ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है कि जिसमें वह अमेरिका की मशहूर मॉडल गिगी हदीद को गोद में उठाकर स्टाइल में डांस करते नजर आए. इस वीडियो की वजह से वरुण नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं. इस बीच अब गिगी ने इस वीडियो को लेकर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर कर रिएक्शन दिया है. गिगी ने लिखा है कि-‘वरुण धवन ने मेरा बॉलीवुड का सपना पूरा कर दिया.’ साफतौर पर कहा जाए तो गिगी हदीद को वरुण का उन्हें इस तरह से अप्रोच करने का तरीका पसंद आया.

Bh@dwas like #VarunDhawan are the reason behind Hollywood stars avoiding to come to India. Being married and still doing this 🤢🤢🤮🤮 💯 confirmed this guy has serious issues pic.twitter.com/KKETugrLoq

— 🐰 (@rksbunny) April 2, 2023

I guess today you woke up and decided to be woke. So lemme burst ur bubble and tell u it was planned for her to be on stage so find a new Twitter cause to vent about rather then going out and doing something about things . Good morning 🙏 https://t.co/9O7Hg43y0S

— VarunDhawan (@Varun_dvn) April 2, 2023

वरुण ने ट्रोल को दिया करारा जवाब

गिगी हदीद (Gigi Hadid) को गोद में उठाकर नाचने को लेकर वरुण धवन (Varun Dhawan) को काफी ट्रोल किया जा रहा है. इसको लेकर वरुण ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर अपना जवाब दिया है. वरुण ने लिखा है कि- ‘मुझे लगता है कि आज आप जागे हैं और जागने का फैसला किया है. तो मुझे भी अपनी बात कहनी चाहिए और आपको बताना चाहिए कि ये उसके लिए मंच पर होने की योजना थी. इसलिए बाहर जाने और चीजों के बारे में कुछ करने के बजाय बाहर निकलने के लिए नया ट्विटर कारण तलाश लें.’

यह भी पढें- Shah Rukh Khan At NMACC: अंबानी के इवेंट को पठान ने किया हाईजैक, शाहरुख खान ने ‘झूमे जो पठान’ पर डांस कर लगाई आग

Source link