MI-W Vs DC-W WPL 2023 Live Streaming Where To Watch Mumbai Indians Vs Delhi Capitals Women IPL Live Telecast


Mumbai Indians Women vs Delhi Capitals Women: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 का 18वां मैच 20 मार्च को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा. अंतिम चार में जगह सुरक्षित करने के लिए यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए अहम है. हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है. लेकिन दिल्ली के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई जीत की तरफ लौटना चाहेगी. 18 मार्च को खेले गए मैच में उसे यूपी वारियर्स ने 5 विकेट से हराया था. महिला आईपीएल 2023 में यह मुंबई इंडियंस की पहली हार थी. दिल्ली की टीम भी अपना पिछला मुकाबला हार चुकी है. 16 मार्च को हुए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने उसे 11 रन से शिकस्त दी. आइए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. 

कब खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच 20 मार्च को मैच खेला जाएगा.

कहां पर खेला जाएगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मैच?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच मुकाबला?

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. वहीं मैच से आधा घंटा पहले यानी 7 बजे टॉस होगा.

किस चैनल पर देख सकेंगे मुंबई इंडियंस-दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण?

मुंबई इडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा जिन यूजर्स के पास जियो सिनेमा (Jio Cenema) एप का सब्सक्रिप्शन है वे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के जरिए अपने मोबाइल फोन पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मैच की पल-पल की अपडेट्स https://www.abplive.com/ पर भी उपलब्ध रहेगी.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम

मुंबई इंडियंस की महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), प्रियंका बाला, यास्तिका भाटिया, नीलम बिष्ट, हीथर ग्राहम, धारा गुज्जर, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, अमेलिया केर, हेली मैथ्यूज, नैट सिवर ब्रंट, च्लोए ट्रायॉन, पूजा वस्त्रकर, इस्सी वोंग, सोनम यादव.

दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान) तानिया भाटिया, ऐलिस कैप्सी, लौरा हैरिस, जासिया अख्तर, जेस जोनासेन, मैरिजाने काप, मीनू मणि, अपर्णा मंडल, तारा नौरिस, शिखा पांडेय, पूनम यादव, अरुंधति रेड्डी, जेमिमा रोड्रिग्ज, टीटस साधू, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, राधा यादव.

यह भी पढ़ें:

Indian Wells 2023: कार्लोस अल्कराज ने खिताब जीतकर रचा इतिहास, जोकोविच को पछाड़ फिर बने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी



Source link