Operation Durdant: लॉरेंस बिश्ननोई के निशाने पर हैं सलमान खान, बोला-'ये तो माफी मांगें या हम ठोस जवाब देंगे'

Lawrence Bishnoi On Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. एबीपी न्यूज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू ऑपरेशन दुर्दांत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात कही. बिश्नोई ने कहा कि ‘ब्लैक बक मामले को लेकर हमारे समाज के लोग से सलमान खान माफी मांग लें, नहीं तो उसका भी ठोस जवाब दिया जाएगा. इसके साथ ही सलमान खान को लेकर लॉरेंस बिश्नोई के इरादे काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं.'

सलमान खान का तोड़ेंगे घमंड- लॉरेंस बिश्नोई
एबीपी न्यूज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू ऑपरेशन दुर्दांत में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को लेकर कहा है कि- हम सलमान खान का घमंड तोड़ेंगे. सलमान ने हमारे समाज को काफी नीचा दिखाया है. हमारे समाज में पेड़ पौधों और जीव जंतुओं को लेकर काफी मान्यता दी जाती है. सलमान खान ने हमारे समाज का अपमान किया है. हम चाहते हैं वह सबके सामने आकर माफी मांगे, राजस्थान के बीकानेर में हमारे समाज का मंदिर है, वहां जाकर सलमान माफी मांगी. अगर वो ऐसा करते हैं तो उनसे हमारा कोई मतलब नहीं है, अगर सलमान खान ऐसा नहीं करते हैं तो हम इसका ठोस जवाब देंगे. हम फिर कोर्ट और कानून का सहारा नहीं लेंगे और अपने हिसाब से उन्हें जवाब देंगे.’  इस तरह से लॉरेंस बिश्नोई ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है.

WATCH | लॉरेंस की धमकी के बाद सलमान खान के घर से ग्राउंड रिपोर्ट.. बढ़ेगी सलमान की सुरक्षा?@jagwindrpatial | @surajojhaa @RubikaLiyaquat | @akhileshanandd |

LIVE – https://t.co/4StwkoboMD#OperationDurdantOnABPNews #LawrenceBishnoi #SalmanKhan pic.twitter.com/HTvU7r3YrZ

— ABP News (@ABPNews) March 14, 2023

लॉरेंस बिश्नोई बोला- ‘सलमान खान का अंहकार तोड़ देंगे, हमारे देवता के मंदिर में आकर माफी मांगें'

पूरा इंटरव्यू देखें https://t.co/SROsiyXoDC पर#OperationDurdantOnABPNews #ABPNewsSuperExclusive #LawrenceBishnoihttps://t.co/cq2TshPgOL

— ABP News (@ABPNews) March 14, 2023

सलमान खान की जान को खतरा
जिस तरीके से लॉरेंस बिश्नोई ने एबीपी न्यूज के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू ऑपरेशन दुर्दांत में सलमान खान को लेकर बात कही है. उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह इशारों ही इशारों में सलमान खान को धमकी दे रहा है. ऐसे में अब ये मान लेना चाहिए कि सुपरस्टार सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान का खतरा है. हालांकि बीते साल सलमान खान के पिता सलीम खान को मिली धमकी भरी चिट्ठी को लेकर बिश्नोई ने साफ कहा है कि उसका उससे कोई लेना-देना नहीं है.

यह भी पढ़ें- Satish Kaushik की आखिरी ख्वाहिश क्या थी? दिवंगत एक्टर के भतीजे ने किया खुलासा

Source link