Watch: कंगना रनौत के सिक्योरिटी गार्ड से भिड़ीं सोफी चौधरी, वीडियो देख भड़के यूजर बोले- 'कुछ शर्म है?'

Sophie Choudry On Kangana Ranaut Security Guard: हिंदी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस और सिंगर सोफी चौधरी (Sophie Choudry) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. मौजूदा समय में सोफी चौधरी का नाम काफी सुर्खियां बटोर रहा है. जिसकी वजह बी टाउन सुपरस्टार कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के सिक्योरिटी गार्ड और सीआरपीएफ (CRPF) के जवान के साथ सोफी चौधरी की भिड़त है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोफी कंगना के सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहस करती दिख रही हैं. इस वीडियो को देखकर यूजर्स सोफी चौधरी पर सीआरपीएफ जवान से घमंड में बात करने की वजह से ट्रोल कर रहे हैं.

कंगना के सिक्योरिटी गार्ड से हुए सोफी चौधरी की बहस

वाहिद अली खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस सोफी चौधरी हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत के सिक्योरिटी गार्ड और सीआरपीएफ जवान से भिड़ती हुईं दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख और सुन सकते हैं कि- मैम हम हर किसी को फॉलो करते हैं. इस पर सोफी चौधरी उनसे कहती हैं अगर आपको फॉलो करना तो सीधा डांस क्लास में चले जाइए.

इस पर वह गार्ड कहता है कि मैम हमारा काम है हर किसी से पूछताछ करना, जिस सोफी चौधरी कहती हैं कि मैं जाकर सीधा कंगना से बात करती हूं. इस पर वह सिक्योरिटी गार्ड ऐसा करने को मना करता है. ये मामला उस बिल्डिंग के बाहर का जहां कंगना रनौत डांस क्लास और सोफी चौधरी वर्कआउट के लिए आती हैं. मालूम हो कि कंगना को केंद्र सरकार के जरिए वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है.

#KanganaRanaut gaurd too stand outside the building premisses or else too go with her in the dance class said @sophiechoudry#sophiechoudry #sophie #sophiechoudryfans #KanganaRanaut𓃵 #kanganaranautfans #Bollywood #waahiidalikhan pic.twitter.com/OQgXQGBiJW

— Waahiid Ali Khan (@waahiidalikhan) February 27, 2023

सोफी चौधरी पर भड़के यूजर्स

कंगना रनौत के सिक्योरिटी गार्ड और सीआरपीएफ के जवान से इस तरह से सोफी चौधरी (Sophie Choudry) का बात करना नेटिजंस को पसंद नहीं आ रहा है. जिसकी वजह से उन्होंने सोफी चौधरी को ट्रोल करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा है कि- कुछ शर्म है सोफी चौधरी, वह आपके और आपके कैंप के लिए खिलाफ कुछ भी पर्सनल नहीं है. वह सिर्फ अपना काम कर रहा है और सिर्फ कंगना के आदेश का पालन कर रहा है. जिसे मौत के खतरों के कारण वाई प्लस सिक्योरिटी मिली है. कम से कम उनके लिए विनम्र हो जो राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं. इस तरह से तमाम यूजर सोफी चौधरी को खरी-खोटी सुना रहे हैं.

यह भी पढ़ें- जब बिना परमिशन लिए एक फैन ने रिकॉर्ड कर ली थी Yami Gautam की वीडियो, एक्ट्रेस बोली- ‘बहुत बुरा था ये'

Source link